PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर उन्होंने अपने पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान नीतीश कुमार ने भगवान सूर्य को नमन किया और छठी मैया से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की भी प्रार्थना की।
छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई।












