ब्रेकिंग
कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी

मुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रती

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल में 98 महिला-पुरुष बंदियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इनमें एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष बंदी भी शामिल रहे।

बिहार न्यूज
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को संध्या अर्घ्य का आयोजन विधि-विधान एवं श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस वर्ष जेल परिसर में छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर, भव्य और आकर्षक व्यवस्था की गई।


केंद्रीय कारा में कुल 98 सजावार एवं विचाराधीन महिला-पुरुष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें 51 महिलाएं और 47 पुरुष शामिल हैं। खास बात यह रही कि छठ व्रत करने वालों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष बंदी भी शामिल हैं, जो छठ पर्व की सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का संदेश देते हैं।


जिला प्रशासन एवं कारा प्रशासन की ओर से छठव्रतियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की गईं। महिला व्रतियों के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी आदि तथा पुरुष व्रतियों के लिए धोती, गंजी और गमछा उपलब्ध कराया गया। वहीं पूजा के लिए डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई समेत अन्य आवश्यक सामग्री की भी व्यवस्था की गई।


छठ घाट परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के बाद केले के पेड़, गुब्बारे, रंगीन रोशनी, झालर और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के छठ गीतों का प्रसारण किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।


आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा पांच प्रशिक्षित तैराकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।

राजन कुमार की रिपोर्टमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रतीमुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रती

मुजफ्फरपुर जेल में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व: 98 बंदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख पुरुष भी बने व्रती

टैग्स