ब्रेकिंग
कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी

कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मैया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शक्ति प्रदान

बिहार न्यूज
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर छठ महापर्व के तीसरे दिन आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी छठ पूजा में शामिल हुए। वे अपने घर से सिर पर दउरा लेकर घाट पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।


संध्या अर्घ्य देने के बाद नित्यानंद राय ने प्रदेश और देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ प्रकृति, लोक आस्था, भक्ति, विश्वास और प्रेम का महापर्व है। इस पर्व में श्रद्धालु छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना कर अपने परिवार और समाज के सुख, समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।


नित्यानंद राय ने कहा कि उन्होंने भी छठी मैया और भगवान भास्कर से सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाने और उनकी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी छठी मैया का आशीर्वाद मांगा।


उन्होंने स्वामी विवेकानंद की उस भविष्यवाणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को इस संकल्प को पूरा करने के लिए शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।


अंत में उन्होंने पूरे देश, बिहार और दुनिया भर में रहने वाले छठी मैया एवं भगवान सूर्य के भक्तों के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने जय छठ मैया और जय भगवान भास्कर के जयकारे के साथ अपनी बात समाप्त की।


ऐतिहासिक कोनहारा घाट पर इस दौरान भक्ति, आस्था और विकसित भारत का संकल्प एक साथ नजर आया।

मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स