ब्रेकिंग
कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी

कटिहार में छठ घाट से लौट रहे 3 मासूमों को दमकल ने रौंदा, हालत नाजुक; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार के कटिहार में छठ घाट से लौट रहे तीन मासूम बच्चे अग्निशमन विभाग की अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तीयारपाड़ा स्थित ओवरसीज बैंक के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे हो गया। छठ घाट से लौट रहे तीन मासूम बच्चे दमकल गाड़ी के चपेट में आ गये। जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गये। हादसे के बाद तीनों बच्चों को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, अग्निशमन विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


इधर, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। लोग हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।


घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है। हादसे के कारणों और फायर बिग्रेड की गाड़ी के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विजय झा की रिपोर्ट