ब्रेकिंग
समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ?

समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

समस्तीपुर के विभूतिपुर स्थित बेलसंडी टारा तीनमुहानी छठ घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने पिस्टल तान दी। गुस्साए लोगों ने नाव पर ईंट-पत्थर बरसाए। आरोपी फरार हो गया, जबकि दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। घटना का वीडियो वायरल है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में छठ घाट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नाव पर सवार होकर पहुंचे एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर छठव्रतियों की ओर तान दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट की है। युवक की इस हरकत से गुस्साए लोगों ने नाव पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद पिस्टल लहराने वाला युवक नाव से कूदकर फरार हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 


बताया जाता है कि समस्तीपुर के विभूतिपुर में छठ घाट पर नाव से पहुंचे एक युवक ने छठव्रतियों पर अचानक पिस्टल तान दिया। उसके साथ नाव पर दो लोग और थे, इसमें एक बच्चा भी बैठा हुआ था। पिस्टल तानने की घटना के बाद छठव्रतियों और वहां मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पिस्टल तानने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य युवकों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 


घटना बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।फिलहाल, ये सामने नहीं आ पाया है कि आरोपी कौन था, कहां का रहने वाला था और उसने आखिर छठव्रतियों पर पिस्टल क्यों तानी थी। जानकारी के मुताबिक, बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट पर छठ व्रती पूजा में जुटे थे। इसी दौरान घाट के दूसरी ओर से नाव लेकर नाविक और एक नाबालिग के साथ जहां पूजा हो रहा था, उधर आने लगा।


बताया जा रहा है कि जहां पूजा हो रही थी, युवक वही नाव लगाकर उतरना चाह रहा था। इस दौरान इधर मौजूद छठ व्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवक जिद पर अड़ गया। मना करने के बावजूद नाव से उतरने की जिद पर अड़े युवक ने पिस्टल निकल कर छठ व्रतियों की ओर तान दी। इसके बाद छठ व्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से युवक पर ईंट-पत्थर चलाया गया, जिसके बाद आरोपी नाव को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।


हालांकि, वो नाव से कूदकर भागने में कामयाब रहा, लेकिन उसके साथ मौजूद नाविक और नाबालिग को भीड़ ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को छोड़ दिया गया, जबकि नाविक ने बताया कि मुझे पैसे दिए थे, कहा था कि दूसरी ओर चलना है, इसलिए मैं उसे लेकर आया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे खानपुर की ओर से एक नाव पर सवार तीन युवक नौका विहार करते हुए बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट पहुंचे थे। 


बताया जाता है कि नाव को घाट के किनारे लगाने को लेकर वहां मौजूद लोगों ने मना किया। इसी बात पर नाव पर सवार पैंट-कोट पहने एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल लिया और छठ व्रतियों व अन्य लोगों की ओर लहराने लगा। युवक की इस हरकत को देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए नाव पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद नाव सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। 


इसी दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक नाव से कूदकर भागने लगा। बताया जाता है कि अंधेरे और घाट पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने नाव पर सवार दो अन्य युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 


बताया जा रहा है कि पिस्टल लहराने वाला युवक खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के बाद घाट पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।इधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। फरार युवक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता