ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Patna Crime News: पटना के होटल में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, चार नाबालिग लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; Instagram पर हुई थी दोस्ती

Patna Crime News: राजधानी पटना में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार स्कूली लड़कों ने गैंगरेप किया है. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के कोतवाली इलाके के होटल गली में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। 4 नाबालिग लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं और 8वीं और 10वीं के छात्र हैं। आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से लड़की ने दोस्ती की थी। इसके बाद लड़की ग्रुप के सभी दोस्तों से जुड़ गई सबसे नजदीकी भी बढ़ती चली गई। 


इसी बीच 1 महीने पहले दीपनगर इलाके में स्थित एक आरोपी के घर पर पहुंचीं। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद ग्रुप के तीन दोस्तों के साथ बाईपास से सटे एक होटल में गई। जहां तीनों ने बारी बारी से रेप किया। लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मंगलवार के दिन कोतवाली इलाके के एक होटल में बुलाकर लाए और वहां रेप किया। 


लड़की ने होटल से निकलने के बाद परिजन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 4 नाबालिग लड़के इस मामले में पकड़े गए हैं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और ASI राजीव रंजन कोर्ट में लड़की का बयाना दर्ज कराने के लिए लेकर गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता