ब्रेकिंग
RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

लंबे समय से जारी सियासी बयानबाजी के बीच दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए बातचीत की। इस दौरान रोहिणी आचार्य समेत बिहार के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

बिहार न्यूज
रोहिणी आचार्य भी रहीं मौजूद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व राज्यसभा सांसद एवं SIS समूह के संस्थापक चेयरमैन डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा (RK SINHA) के श्राद्धकर्म के मौके पर पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवास अन्नपूर्णा भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।


 जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर, लालू यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य सहित बिहार के कई नेता शामिल हुए और दिवंगत आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा ने घर पर आए तमाम अतिथियों का स्वागत किया। 


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर के बीच आज 12 नवंबर को आर.के.सिन्हा के ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के दौरान अचानक आमना-सामना हुआ। जब प्रशांत किशोर ऋतुराज सिन्हा से मिल रहे थे, उनसे बातचीत कर रहे थे, तभी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन होता है। 


ऋतुराज सिन्हा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को रिसिव करते हैं, इस दौरान वो प्रशांत किशोर का हाथ पकड़े रहते हैं। फिर सीएम सम्राट चौधरी से ऋतुराज सिन्हा और प्रशांत किशोर की मुलाकात होती है। दोनों नेता सीएम से हाथ मिलाते हैं, इस दौरान प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी हाथ मिलाते हुए मुस्कुराते हुए बातचीत करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। 


बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद और दोनों के बीच लंबे समय से जारी जुबानी जंग व तीखे बयानों के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों नेता सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर आमने-सामने और गर्मजोशी से मिलते नजर आते हैं। प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चौधरी और उनकी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसके कारण इस संक्षिप्त मुलाकात की चर्चा राजनीतिक हलकों में तेज हो गई है। इस दौरान  दोनों नेता सोफा पर चाय और कॉपी पीते भी नजर आते हैं, जहां बगल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी बैठी नजर आ रही हैं।