ब्रेकिंग
RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बिहार के 6 डिविजनों में बनेंगे पीएम ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Bihar News: बिहार में पीएम ई-बस योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। बीएसआरटीसी पटना, गयाजी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत छह डिविजनों में चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) अपने छह डिविजनों पटना, गयाजी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में पीएम ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।




परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि ई-बसों के सुचारु संचालन के लिए विशेष मॉडल तैयार किया जा रहा है। इसके तहत बसें अपने डिपो में चार्ज होने के बाद सीधे निर्धारित रूट पर रवाना हो सकेंगी। प्रत्येक डिविजन के डिपो में 50 ई-बसों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए आठ-आठ चार्जिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से एक साथ आठ बसों को चार्ज किया जा सकेगा। एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा।




मंत्री ने बताया कि पीएम ई-बस योजना के तहत बिहार को कुल 400 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनमें से 52 बसों का परिचालन फिलहाल राजधानी पटना के विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। अगले चरण में मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को अन्य डिपो से विभिन्न जिलों के प्रमुख मार्गों पर चलाने की योजना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलों में चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।




बीएसआरटीसी के पटना, गयाजी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर डिविजनों में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, पटना के फुलवारीशरीफ, बैरिया बस स्टैंड और गयाजी बस डिपो में निर्माण कार्य इसी महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार होने से राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन बढ़ाने और विभिन्न जिलों के बीच सार्वजनिक परिवहन सुविधा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता