ब्रेकिंग
मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश

मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव मिलने का दावा किया गया है। वह 2 नवंबर को ग्रामीणों पर फायरिंग की घटना के बाद से लापता था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI:बिहार के मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चित बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से फरार चल रहे आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद होने की सूचना है।


 बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान लापता ASI के रूप में किए जाने का दावा किया जा रहा है। शव मिलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच में जुटे हैं। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।


दरअसल, बीते 2 नवंबर को बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह के ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि ASI को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसी दौरान ASI ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे।


इस घटना के बाद से ही आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था। बिहार के कई जिलों के अलावा नेपाल तक लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाए जाने की भी जानकारी सामने आई थी।


गुरुवार शाम बलिराजगढ़ के अंदर धान के खेत में कुछ महिलाएं धान देखने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर एक नाले में पड़े अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।


इसके बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ-2 कामिनी कौशल, बाबूबरही थानाध्यक्ष और जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।


पुलिस की ओर से शव की पहचान फरार ASI चंद्रमोहन सिंह के रूप में किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। चर्चित गोलीकांड के आरोपी ASI का शव मिलने से इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। दरभंगा रेंज के DIG मनोज तिवारी ने भी मामले की पुष्टि की है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच पर टिकी है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट