ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या

जमुई के गढ़ी थाना क्षेत्र के पेसरा जीतकी गांव में 10 कट्ठा जमीन विवाद में 35 वर्षीय विजय यादव की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में एक महिला हिरासत में है, जबकि पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के लिए हत्या तक कर दी जा रही है। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आई है, जहां गढ़ी थाना क्षेत्र के पेसरा जीतकी गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गयी। 35 वर्षीय युवक विजय यादव के सीने पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब 10 कट्ठा जमीन को लेकर अपने ही गोतिया से पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में पहले से घात लगाए लोगों ने विजय पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सीधे सीने पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और परिजनों में मातम का माहौल है।


परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर विजय यादव लोटा लेकर शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए सीताराम यादव, प्रेम शंकर यादव और नंदलाल यादव ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कुल्हाड़ी का वार उसके सीने पर लगा। गंभीर चोट लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कथित हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।


पांच साल से चल रहा था 10 कट्ठा जमीन का विवाद

मृतक के बड़े भाई संजय यादव ने आरोप लगाया कि परिवार का अपने गोतिया के साथ करीब 10 कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लगभग पांच वर्षों से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर तनातनी थी। इसी विवाद को लेकर विजय की हत्या की गई है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


एक महिला हिरासत में, कुल्हाड़ी की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी थानाध्यक्ष विपिन कुमार पलटा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी अब तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।


थानाध्यक्ष विपिन कुमार पलटा ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से फिलहाल लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता