ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, चार युवक थे सवार

वैशाली के बिदुपुर में चेचर चौक के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय पीयूष कुमार की मौत हो गई, जबकि आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वही मृतक के परिजनों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं। 


घटना वैशाली के हाजीपुर मार्ग स्थित चेचर चौक से उत्तर सरकार भवन के समीप की है, जब गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार कुतुबपुर निवासी पीयूष कुमार उर्फ राजा बाबू (17), पिता सुरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष कुमार (18), पिता रामाशीष भगत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सीएचसी से सदर अस्पताल होते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर चार युवक सवार थे। हादसे के बाद दो अन्य युवक घटनास्थल से फरार बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर सवार युवक नशे की हालत में स्टंट कर रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


इधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव घर ले गए। 17 वर्षीय पियुष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुन्ना खान की रिपोर्ट