ब्रेकिंग
मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 2 नवंबर को हुए गोलीकांड के बाद से लापता आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, बरामद शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI:मधुबनी के बलिराजगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस और जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई जा रही है।


खास बात यह है कि 2 नवंबर को बलिराजगढ़ में हुए गोलीकांड के बाद से लापता आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, बरामद शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।


जानकारी के मुताबिक, बलिराजगढ़ के अंदर धान के खेत में कुछ महिलाएं धान देखने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर एक नाले में पड़े व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


घटना की जानकारी मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 की एसडीपीओ कामिनी कौशल, बाबूबरही थानाध्यक्ष सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


आपको बता दें कि बीते 2 नवंबर को बलिराजगढ़ में गोलीकांड की घटना हुई थी। इस मामले के आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह घटना के बाद से लापता हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।


फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बलिराजगढ़ में मिला यह शव आखिर किसका है? क्या इसका लापता एएसआई चंद्रमोहन सिंह से कोई संबंध है? पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स