बिहारअररिया: अनंत मेले से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव हथियार सहित गिरफ्तार, दर्जनों मामले दर्ज
अररिया पुलिस ने अनंत मेले से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भरगामा और रानीगंज थाने में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की।











