ब्रेकिंग
कोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Crime News: जंगल में पेड़ से लटके दो नर कंकाल मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग की आशंका

Bihar Crime News: बगहा के जंगल में दो लटके नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. गांव के लोगों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार के बगहा से बड़ी खबर है। लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिम, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में दो नर कंकाल पेड़ से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी बगहा, एसडीपीओ रामनगर, लौकरिया थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े, चप्पल, एक मोबाइल फोन और प्लास्टिक में रखा एक सुसाइड नोट बरामद किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान मदन बीन की 14 वर्षीय पुत्री दुलारी देवी और स्वर्गीय हीरामन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव के रूप में की गई। अखिलेश इंटर पास था और घर के कामों में मदद करता था, जबकि दुलारी देवी पिछले वर्ष पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों सितंबर माह से लापता थे।


परिजनों के अनुसार, दुलारी देवी के पिता मदन बीन ने 16 सितंबर को लौकरिया थाना में आवेदन देकर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीं, अखिलेश की मां ने इस विवाद में न्यायालय में परिवाद दायर किया था। करीब पांच माह तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।


जंगल में कंकाल मिलने से मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। अखिलेश के परिजनों ने इसे ऑनर किलिंग बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता