ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बिहार में सनसनीखेज वारदात: मेडिकल प्रैक्टिशनर की हत्या कर बॉडी को जलाया, खेत में शव मिलने से हड़कंप

Bihar Crime News: नवादा के रोह थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक मिस्त्री की हत्या कर शव जला दिया. गेहूं के खेत से जला हुआ शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ीहारी गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने 45 वर्षीय अशोक मिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया। शुक्रवार दोपहर बधार स्थित एक गेहूं के खेत से उनका जला हुआ शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


मृतक अशोक मिस्त्री, राजेंद्र मिस्त्री के पुत्र थे और पिछले करीब 10 वर्षों से कोशी गांव में मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह कोशी स्थित अपने क्लीनिक को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। आशंका जताई जा रही है कि पहले उनकी हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही रोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की बाइक, मोबाइल फोन और बैग घटनास्थल से गायब पाए गए हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अशोक मिस्त्री सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव सहित आसपास के इलाकों में लोगों का इलाज करते थे। उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता