ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस जवान समेत 8 लोग घायल; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: मधेपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है. मारपीट में पुलिस जवान समेत 8 लोग घायल हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar Crime News
मारपीट का वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों चले, जिसमें बिहार पुलिस का एक जवान और पूर्व होमगार्ड समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत रामपुर गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पक्ष के ट्रैक्टर को रास्ते से गुजारने पर दोनों गुटों में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे। 


वायरल वीडियो में दोनों पक्ष लाठियों से एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 


दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो फुटेज व गवाहों के बयानों से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता