ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

मुंगेर पैक्स चुनाव: जेल में बंद प्रत्याशी ने हथकड़ी में दाखिल किया नामांकन

मुंगेर के जमालपुर में सिंघिया पंचायत पैक्स चुनाव के दौरान जेल में बंद गोलीकांड के आरोपी जमाल मल्लिक उर्फ बबलू मल्लिक ने कड़ी सुरक्षा के बीच हथकड़ी में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई।

bihar
गोलीबारी मामले में जेल में बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद एक आरोपी ने हथकड़ी में ही चुनावी मैदान में उतरकर नामांकन दाखिल किया। यह दृश्य जमालपुर प्रखंड कार्यालय में उस वक्त देखने को मिला, जब जमीनी विवाद में गोलीबारी के आरोपी और न्यायिक हिरासत में बंद प्रत्याशी को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन के लिए लाया गया।


मामला सिंघिया पंचायत पैक्स चुनाव से जुड़ा है। मोहम्मदपुर सिंघिया निवासी जमाल मल्लिक उर्फ बबलू मल्लिक, जो पिछले करीब चार महीने से सफियाबाद थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के एक मामले में जेल में बंद हैं, को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के लिए जेल से प्रखंड कार्यालय लाया गया। पुलिस ने उन्हें हथकड़ी में नामांकन कक्ष तक पहुंचाया।


नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में असाधारण माहौल देखने को मिला। जमाल मल्लिक के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और वे नारेबाजी करते नजर आए। हथकड़ी लगाए प्रत्याशी को नामांकन करते देख लोग रुक-रुक कर इस अनोखे दृश्य पर चर्चा करते दिखे। 


कई लोग राजनीति में अपराधियों की बढ़ती दखलअंदाजी को लेकर भी सवाल उठाते नजर आए। बताया गया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत जमाल मल्लिक को चुनाव लड़ने और नामांकन करने का अधिकार मिला है। जेल से हथकड़ी में नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशी का यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट