ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

गयाजी एयरपोर्ट से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान हवाई किराया बढ़ गया है। दिल्ली की उड़ान का टिकट 15,776 रुपये और कोलकाता का किराया करीब 9,000 रुपये तक पहुंच गया है। सीमित विमान सेवाओं और बढ़ती मांग से यात्री परेशान हैं।

बिहार न्यूज
सीमित उड़ानें और बढ़ती मांग बनी वजह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYAJEE: दुर्गापूजा, दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर आने-जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए हवाई सफर महंगा पड़ रहा है। गयाजी एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता जाने वाली उड़ानों के किराये में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।


कई उड़ानों का टिकट सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने से भी अधिक कीमत पर मिल रहा है। इससे बिहार आने वाले प्रवासियों, पर्यटकों और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


दिल्ली की फ्लाइट का किराया 15,776 रुपये तक पहुंचा

गयाजी एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम की उड़ान का किराया बढ़कर 15,776 रुपये तक पहुंच गया है। पहले इसी फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए करीब 6 से 7 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।वहीं, गयाजी से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की शनिवार की उड़ान का किराया लगभग 9 हजार रुपये बताया जा रहा है। आम दिनों में इस रूट पर टिकट की कीमत करीब 4 से 5 हजार रुपये रहती है। ऐसे में त्योहारों के दौरान हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।


दिल्ली से गया आने का किराया भी बढ़ा

त्योहारों के दौरान केवल गयाजी से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को ही नहीं, बल्कि दिल्ली से गया आने वालों को भी महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। दीपावली से एक दिन पहले 5 नवंबर को दिल्ली से गयाजी आने के लिए एयर इंडिया की सुबह की उड़ान का किराया करीब 10,500 रुपये और इंडिगो की उड़ान का किराया लगभग 11 हजार रुपये तक बताया गया है। वहीं, एयर इंडिया की दोपहर की उड़ान से आने के लिए यात्रियों को करीब 14 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।


छठ महापर्व समाप्त होने के बाद 17 नवंबर को गयाजी से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए भी टिकट महंगे रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की शाम 5 बजे वाली उड़ान का किराया करीब 15,205 रुपये और एयर इंडिया की शाम 4:50 बजे वाली उड़ान का किराया लगभग 15,200 रुपये बताया जा रहा है।


सीमित उड़ानें और बढ़ती मांग बनी वजह

त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के लिए विदेशी पर्यटक तथा बौद्ध श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच सीमित घरेलू विमान सेवाएं किराये में बढ़ोतरी की एक वजह मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि त्योहारों के दौरान गयाजी आने और यहां से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से भी अधिक किराया देना पड़ता है। इससे यात्रियों को आर्थिक परेशानी होती है।



बुकिंग के समय के हिसाब से बदल सकता है किराया

हवाई टिकटों का किराया स्थायी नहीं होता। यह यात्रियों की मांग, सीटों की उपलब्धता और बुकिंग के समय के अनुसार बदलता रहता है। ऐसे में यात्रा की तारीख नजदीक आने पर टिकट महंगा हो सकता है, जबकि कुछ परिस्थितियों में किराया कम भी हो सकता है। फिलहाल, त्योहारों के मौसम में गयाजी एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग उड़ानों का किराया जांचने की सलाह दी जाती है।


टैग्स