ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Crime News: महिला ने पहले चिकन बिरयानी खिलाकर पति को मार डाला, फिर बॉयफ्रेंड के साथ रातभर देखती रही ब्लू फिल्म

Crime News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में महिला और प्रेमी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Crime News: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आई है। दुग्गिराला मंडल के चिलुवुरु गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद महिला पूरी रात अकेले बैठकर अश्लील वीडियो देखती रही और सुबह पड़ोसियों को बुलाकर पति की मौत हार्ट अटैक बताई। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लोकम शिवनागरजू के रूप में हुई है, जो चिलुवुरु गांव के रहने वाले और पेशे से प्याज व्यापारी थे। उनकी शादी वर्ष 2007 में लक्ष्मी माधुरी से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। लक्ष्मी माधुरी विजयवाड़ा के एक सिनेमा हॉल में टिकट काउंटर पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान सत्तेनपल्ली निवासी गोपी से हुई, जो बाद में अवैध संबंध में बदल गई।


पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी माधुरी को पति का व्यवसाय पसंद नहीं था और उसने उसे काम छोड़ने के लिए मजबूर किया। बाद में गोपी के हैदराबाद में ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़े होने के कारण लक्ष्मी माधुरी ने अपने पति को वहां नौकरी करने भेज दिया। कुछ समय बाद शिवनागरजू वापस गांव लौट आए, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गए। घर में पति की मौजूदगी प्रेम संबंध में बाधा बन गई, जिसके बाद लक्ष्मी माधुरी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।


आरोप है कि 18 जनवरी की रात लक्ष्मी माधुरी ने बिरयानी बनाई और उसमें लगभग 20 नींद की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद शिवनागरजू गहरी नींद में चले गए। रात करीब 11:30 बजे प्रेमी गोपी घर पहुंचा और सो रहे शिवनागरजू के सीने पर बैठकर दबोचा, जबकि लक्ष्मी माधुरी ने तकिया उनके मुंह और नाक पर रख दिया। दम घुटने से शिवनागरजू की मौत हो गई। इसके बाद दोनों वहीं बैठकर रातभर अश्लील फिल्में देखने में समय बिताते रहे।


सुबह करीब चार बजे, लक्ष्मी माधुरी ने पड़ोसियों को बुलाकर शोर मचाया और पति की मौत हार्ट अटैक बताई। पड़ोसियों को पहले से पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों की जानकारी थी। शव के कान से खून निकलने और चोट के निशान देखकर उनका संदेह और गहराया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सीने की हड्डियां टूटने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने लक्ष्मी माधुरी से पूछताछ की और हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता