ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए JDU विधायक संजीव, पार्टी बदलते ही बदल गए बोल

Bihar Politics: परबत्ता से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि जदयू अब नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रही और राजद के चुनाव चिन्ह पर भारी मतों से जीत का दावा किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर गोगरी के भगवान हाई स्कूल मैदान में एक मिलन समारोह आयोजित किया गया।


समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होने वाले थे और वही डॉक्टर संजीव को राजद की सदस्यता दिलाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने डॉक्टर संजीव को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि जदयू अब नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रही। अब कुछ चंद भ्रष्ट नेता और अधिकारी मिलकर पार्टी और सरकार चला रहे हैं। जदयू अब बीजेपी के सहारे चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार वह राजद के चुनाव चिन्ह पर परबत्ता से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता