ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बिहार के पॉलिटेक्निक छात्रों की बड़ी सफलता, पूल प्लेसमेंट ड्राइव में देश की नामी कंपनियों में इतने स्टूडेंट का चयन

Bihar News: विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पूल प्लेसमेंट ड्राइव में मारुति सुजुकी और टाटा में राज्य के पॉलिटेक्निक छात्रों का चयन हुआ है. छात्रों को 5 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिलेगा.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस ड्राइव के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के 34 छात्र-छात्राओं का चयन जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद के लिए किया है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 5.00 लाख रुपये प्रतिवर्ष (CTC) का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।


चयनित छात्र मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल एवं फायर एंड सेफ्टी शाखा से हैं। इनमें मैकेनिकल के 24, फायर एंड सेफ्टी के 5 तथा ऑटोमोबाइल के 5 छात्र शामिल हैं। ये छात्र छपरा, बांका, बरौनी (बेगूसराय), मुंगेर, पटना, कटिहार, नालंदा, कैमूर, जमुई, सहरसा, सीतामढ़ी, गया एवं गोपालगंज जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं।


इसी प्रकार हाल ही में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी लिमिटेड के पूल प्लेसमेंट ड्राइव में भी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों  के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी द्वारा कुल बारह सौ अड़तीस (1238) छात्रों का चयन अंतिम रूप से किया गया है।


बता दें कि विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित प्रमंडल स्तरीय इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट मीट इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी, जिसमें सरकारी इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। विभाग द्वारा विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ नियमित समन्वय, प्लेसमेंट-आधारित गतिविधियाँ और कौशल-उन्मुख पहलें संचालित की जा रही हैं।


मारुति सुजुकी और टाटा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों का यह चयन विभाग की उसी सतत प्रक्रिया का परिणाम है, जिसके तहत तकनीकी छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार के अवसर लगातार सृजित किए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता