ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने बीच सड़क पर घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Bihar News: मुंगेर के दो नंबर गुमटी इलाके में प्रेम-प्रसंग विवाद सामने आया है. जिसमें युवती ने प्रेमी पर शादी का वादा तोड़ने और धोखा देने का आरोप लगाया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर के दो नंबर गुमटी इलाके से प्रेम में धोखे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हंगामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई।


घटना उस वक्त हुई जब युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। युवती ने कहा कि युवक ने उससे लंबे समय तक संबंध बनाए और शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। बहस धीरे-धीरे हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गई और दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।


सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 गश्ती दल मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इसके बाद वासुदेवपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की।


युवती का कहना है कि युवक ने उसे धोखा दिया, जबकि युवक ने भी अपने पक्ष में आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सच्चाई क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता