ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में निर्माणाधीन सड़कों और कनेक्टिविटी परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिये घोषित निर्माणाधीन योजनाओं का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाले के साथ ही पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर रोड के समीप दीघा-एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ के कनेक्टिविटी कार्य का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने दीघा-एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ के कनेक्टिविटी कार्य तथा पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन-नेहरू पथ-अशोक राजपथ की सम्पर्कता के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। दीघा गोलम्बर के पास जेपी गंगा पथ पर कराये जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस काम को ठीक ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। इस काम के पूरा हो जाने से वाहनों का सुचारू रूप से परिचालन होगा तथा आवागमन काफी सुगम होगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगी।


इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता