ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

बिहार में DRI का बड़ा एक्शन: करीब 78 लाख की चरस के साथ स्मगलर अरेस्ट, बाइक में छिपाई थी नशे की खेप

Bihar Crime News: डीआरआई पटना ने मोतिहारी में 31 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में छिपाई गई चरस और परिष्कृत तस्करी तरीका सामने आया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, डीआरआई पटना की क्षेत्रीय इकाई ने मोतिहारी में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 31 किलोग्राम से अधिक चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 77 लाख 74 हजार 250 रुपये आंकी गई है।


डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से चरस की बड़ी खेप पूर्वी चंपारण जिले के रास्ते लाई जा रही है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीआरआई की विशेष टीम का गठन किया गया और संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू की गई।


निगरानी के दौरान, छपवा-तुरकौलिया रोड, मोतिहारी के पास एक मोटरसाइकिल को रोका गया। बाइक पर सवार व्यक्ति एक जूट की बोरी ले जा रहा था। संदेह होने पर टीम ने बोरी की तलाशी ली, जिसमें 63 पैकेट चरस बरामद हुए। फील्ड ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर चरस होने की पुष्टि हुई।


जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अधिकारियों ने पाया कि मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में चरस छिपाने के लिए गुप्त तहखाना बनाई गई थी। इसके अलावा, मोटरसाइकिल की सीट के भीतर सहायक ईंधन प्रणाली लगाई गई थी, ताकि पेट्रोल टैंक में छिपाए गए मादक पदार्थों का किसी को संदेह न हो। 


डीआरआई टीम ने कुल 31.097 किलोग्राम चरस, मोटरसाइकिल और तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त कर लिया है। तस्कर को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय और सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता