ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Crime News: हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण; देसी कट्टा व खोखा बरामद

Bihar Crime News: बेतिया के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में विजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से देसी कट्टा और खोखा बरामद हुए हैं। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। 


उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और दो खोखा बरामद किया है।


जांच में सामने आया कि नंदपुर गांव निवासी विजय साह की अज्ञात अपराधियों ने बेहद नजदीक से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बता दें कि 29 नवंबर 2025 को भी विजय साह पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 


उस मामले में पीड़ित ने नरकटियागंज थाने में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने तब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय सख्त कार्रवाई होती, तो शायद आज यह दर्दनाक घटना नहीं होती। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है।


इस संबंध में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद किया गया है तथा एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता