ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

दरभंगा में हिंसक झड़प: पैसे के विवाद में घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, Live वीडियो वायरल

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुराने पैसे के विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। महिलाओं-बच्ची समेत कई घायल, घटना का लाइव वीडियो सामने आया।

bihar
गुंडा बैंक पर कब लगेगा लगाम?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में पुराने बकाया पैसे के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प में महिलाओं और एक बच्ची समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण कराया था। मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं। कई बार पैसे की मांग किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।


आरोप है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और लाठी-डंडे व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में घर में मौजूद महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हो गईं।


घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले और अफरा-तफरी का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत होता है। 


उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को जातिगत रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।