ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: बिहार के बीजेपी विधायक भारी विरोध, अपने ही क्षेत्र में लगे ‘भोजखौका विधायक मुर्दाबाद’ के नारे; फजीहत होता देख बचकर भागे

Bihar Politics: रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार का भारी विरोध हुआ है. सरकारी राशि के दुरुपयोग और कॉलेज घोटाले की जांच को लेकर उनके ही क्षेत्र के लोगों ने नारेबाजी की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के समस्तीपुर में रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से पहले भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार को अपने ही क्षेत्र में छात्रों का विरोध झेलना पड़ रहा है। एक हालिया कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विधायक के खिलाफ "मुर्दाबाद" के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


नारेबाजी कर रहे छात्रों का आरोप है कि विधायक ने गरीब बच्चों के लिए सरकारी फंड से बनने वाली सार्वजनिक लाइब्रेरी की राशि प्राइवेट आईटीआई कॉलेज को दे दी, जबकि यह पैसा सीधे गरीब बच्चों के लिए था। इसके अलावा, रोसड़ा यू आर कॉलेज में हुए 5 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग करने वाले छात्रों की शिकायतों को विधायक ने अनसुना कर दिया।


कार्यक्रम के दौरान और बाद में जब विधायक बीरेंद्र कुमार अपनी गाड़ी में बैठे, तब युवाओं ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "भोजखौका विधायक मुर्दाबाद" और "वीरेंद्र पासवान डूब मरो" जैसे नारे लगाए। इस विरोध ने विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाया है और इलाके में उनकी पकड़ कमजोर होने का संकेत दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता