ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से योजनाओं का ऐलान कर रहे मुख्यमंत्री’ प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर हमला

Bihar Politics: पूर्णिया में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जन सुराज के डर से सरकार योजनाओं का ऐलान कर रही है। उन्होंने कांग्रेस और चुनाव आयोग पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में सोमवार को पूर्णिया के रूपौली विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। रूपौली हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 


उन्होंने कहा कि अभी तो लोगों ने वोट भी नहीं दिया, सिर्फ जन सुराज की सभाओं में आना शुरू किए हैं कि नीतीश कुमार ने बुजुर्गों का पेंशन 400 से 1100 रुपया तक बढ़ा दिया। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, रसोइया की सैलरी बढ़ी, बिजली भी 125 यूनिट तक मुफ्त हो गई। अब आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ा है।


उन्होंने कहा कि यह जनता का डर है कि नीतीश सरकार ये सारे काम कर रही है। इससे पहले इन्हें लगता था कि लोग लालू के डर से वोट दे ही देंगे। अब उन्हें दिख रहा है कि जनता को जन सुराज के तौर पर विकल्प मिल गया है। जनता ने भी अब जन सुराज के साथ आने का मन बना लिया है।


वहीं प्रशांत किशोर ने कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर द्वारा कंधे पर चढ़कर बाढ़ का निरीक्षण करने पर तंज भरा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की राजशाही मानसिकता वाला चरित्र दिखाता है। इनके नेता राहुल गांधी भी आए और 6 दिन में ही बिहार की सभी समस्याओं को समझकर चले गए।


प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें कोर्ट ने चुनाव आयोग को SIR के लिए आधार कार्ड को वैलिड डॉक्यूमेंट मानने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले से कह रहे हैं कि अगर आपके पास आधार है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के पास नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है। इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर 2-4 लोगों का नाम कट भी गया तो भी जितने लोग रह जायेंगे, वो नीतीश कुमार और भाजपा को सबक सिखाने के लिए काफी हैं।


Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से योजनाओं का ऐलान कर रहे मुख्यमंत्री’ प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर हमला


Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से योजनाओं का ऐलान कर रहे मुख्यमंत्री’ प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर हमला


Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से योजनाओं का ऐलान कर रहे मुख्यमंत्री’ प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर हमला

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता