ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: ‘जननायक’ की पहचान चोरी करने की हो रही कोशिश’, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों को किया अलर्ट

Bihar Politics: युवा संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक बताने की राजनीति पर विपक्ष पर हमला बोला। कांग्रेस और राजद पर जननायक की पहचान चोरी करने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम सेतु योजना की लॉन्चिंग और आईटीआई दीक्षांत समारोह के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को 'जननायक' की उपाधि जनता ने दी थी, लेकिन अब कुछ लोग उस पहचान की चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं कि सतर्क रहें। आजकल कुछ लोग जननायक की भी चोरी करने में लगे हैं। जननायक का दर्जा कर्पूरी ठाकुर जी को जनता ने उनके कार्यों के आधार पर दिया है, उसे कोई छीन नहीं सकता।


प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को 'जननायक' बताया गया, जबकि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को भी इसी उपाधि से नवाजा। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी राहुल को 'जननायक' बताया गया था।


पीएम ने कहा कि यह जननायक पद कर्पूरी ठाकुर से ही शोभायमान है। आज कुछ लोग इसे भी राजनीतिक फायदे के लिए हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, जो जनता का अपमान है। पीएम मोदी ने युवा संवाद में बिहार के लिए हाल ही में स्थापित स्किल यूनिवर्सिटी का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसे कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवन भर समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य किया। यह यूनिवर्सिटी उनके सपनों को आगे ले जाने का एक साधन बनेगी।


प्रधानमंत्री ने राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि दो-ढाई दशक पहले बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। स्कूल नहीं खुलते थे, भर्तियां बंद थीं, और लाखों युवाओं को मजबूरी में बिहार से बाहर पढ़ने जाना पड़ता था। यही असली पलायन था।


राजद सरकार की तुलना एक बीमार पेड़ से करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस पेड़ की जड़ों में कीड़ा लग जाए, उसे फिर से खड़ा करना कठिन होता है। बिहार की हालत ऐसी ही थी, लेकिन एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार ने उसे फिर से पटरी पर लाने का काम किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता