ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम: 4 अक्टूबर को करेंगे युवा संवाद, देंगे 62 हजार करोड़ की सौगात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी 4 अक्टूबर को युवाओं के साथ सीधी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी 62 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें आईटीआई डेवलपमेंट, जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय, निश्चय भत्ता योजना शामिल है

Bihar Politics
बिहार के युवाओं से पीएम मोदी का संवाद
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में हलचल लगातार तेज होती जा रही है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को राज्य के युवाओं के साथ बड़ा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से बिहार के युवाओं से सीधे जुड़ेंगे।  पीएम न सिर्फ युवा संवाद करेंगे बल्कि बिहार को कई बड़े तोहफे भी देंगे।


4 अक्टूबर को पटना के एक बड़े सभागार में भी हजारों युवाओं की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से युवाओं से जुड़ेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। इस संवाद को लेकर पूरे राज्य में तैयारी तेज है।


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर युवाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें सबसे अहम है पीएम-सेतु योजना, जिसके तहत करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से देशभर के 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का विकास किया जाएगा।


युवाओं के लिए नई सौगातें

पीएम मोदी मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत स्नातक पास 5 लाख युवाओं को दो साल तक मासिक भत्ता मिलेगा।


बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन होगा, जो उद्योग-उन्मुख सिलेबस और व्यावसायिक शिक्षा पर फोकस करेगा। पीएम मोदी बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे। बिहटा स्थित एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण भी इसी अवसर पर होगा।


राष्ट्रीय स्तर की घोषणाएं

पीएम मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित भी किया जाएगा।


चुनावी नजरिए से अहम

विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी का यह युवा संवाद न केवल योजनाओं का ऐलान होगा, बल्कि यह युवाओं को सीधा संदेश देने की रणनीति भी है। बिहार में बड़ी संख्या में युवा वोटर हैं और उनकी नाराजगी या समर्थन चुनावी नतीजों पर असर डाल सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता