ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Politics: रोहित कुमार सिंह ने बिहार कैबिनेट के फैसले का किया स्वागत, 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' लागू किए जाने पर सीएम नीतीश का जताया आभार

Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार में लागू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और विपक्ष पर जाति-धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लागू किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पहली किश्त में महिलाओं को अपनी इच्छा से रोजगार शुरू करने के लिए 10 हज़ार रुपये की सहायता मिलेगी। इसके बाद सरकार द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षण के उपरांत उन्हें 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी शराबबंदी, जीविका दीदी, और बेटियों को साइकिल जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सबल और आत्मनिर्भर बनाया गया है।


राजनीतिक बयानबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में धर्म और जाति के नाम पर टकराव पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार आज विकास के साथ खड़ा है, जबकि राहुल और तेजस्वी विनाश के प्रतीक बन चुके हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता