1st Bihar Published by: Updated Apr 21, 2021, 2:24:49 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: बिदुपुर के चेचर घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चार युवक गंगा में डूब गये। नदी की तेज धार में सभी बह गये। युवकों की चिख-पुकार सुनते ही घाट पर मौजूद एक शख्स ने अपनी जान को जोखिम में डालकर किसी तरह दो युवकों को बचा लिया लेकिन दो अन्य को बचा पाने में वे असफल रहें।
बताया जाता है कि राजापाकर थाना क्षेत्र के हरपुर हरदास गांव के रहने वाले चारों युवक गांव में हो रहे पूजा को लेकर बिदुपुर के चेचर घाट पर गंगा जल भरने पहुंचे थे। पानी भरने से पहले चारों नदी में नहाने लगे लेकिन तभी पानी की तेज धारा में चारों बहने लगे। लेकिन तभी वहाँ मौजूद एक शख्स ने दो युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन दो अन्य युवकों को नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दो अन्य युवकों की खोजबीन में जुटी है।