ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान, बिहार में जंगलराज वापस आने नहीं देंगे

PATNA: जेडीयू में आर-पार की लड़ाई पर उतरे उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। पटना में अपने समर्थकों के साथ दो दिनों तक बैठक करने के बाद उपेंद्र कुशवा

बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान, बिहार में जंगलराज वापस आने नहीं देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू में आर-पार की लड़ाई पर उतरे उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। पटना में अपने समर्थकों के साथ दो दिनों तक बैठक करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ने का एलान किया। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को दे दी है। इससे पहले कुशवाहा की समर्थकों की बैठक में नयी पार्टी बनाने का फैसला लिया गया था।


बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा रविवार से पटना में जेडीयू के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पूरे बिहार से आये जेडीयू के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दो दिनों तक बैठक करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। 


कुशवाहा ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने का फैसला इस राज्य को बर्बाद कर देगा। बिहार में फिर से जंगलराज वापस आयेगा। कुशवाहा ने कहा कि समता पार्टी और जेडीयू का गठन ही जंगलराज को खत्म करने के लिए हुआ था। जेडीयू के कार्यकर्ता जंगलराज को वापस नहीं आने देंगे।


कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अपने मन से फैसला नहीं ले रहे हैं। उन्हें दो-तीन लोगों के कॉकस ने घेर लिया है। वे ही नीतीश कुमार से फैसले करवा रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने कई दफे नीतीश कुमार को बताया कि पार्टी कमजोर हो रही है। उन्हें जेडीयू के कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया लेकिन कोई बात नहीं सुनी गयी। ऐसे में अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बच गया था।


बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान, बिहार में जंगलराज वापस आने नहीं देंगे


बड़ी खबर: उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का ऐलान, बिहार में जंगलराज वापस आने नहीं देंगे