ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पटना में चल रहा फेक करेंसी का काला कारोबार: CSP केंद्र में धड़ल्ले से छापे जा रहे थे नकली नोट, 10 लाख कैश के साथ दो अरेस्ट

PATNA: बिहार के सीमावर्ती जिलों में नकली नोट के कारोबार से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहे हैं लेकिन अब यह कारोबार सीमावर्ती जिलों से निकल कर राजधानी पटना तक पहुंच गया है। पुलिस न

पटना में चल रहा फेक करेंसी का काला कारोबार: CSP केंद्र में धड़ल्ले से छापे जा रहे थे नकली नोट, 10 लाख कैश के साथ दो अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के सीमावर्ती जिलों में नकली नोट के कारोबार से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहे हैं लेकिन अब यह कारोबार सीमावर्ती जिलों से निकल कर राजधानी पटना तक पहुंच गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस काले कारोबार से जुड़े माफिया सरकार की नाक के नीचे सीएसपी केंद्र में नकली नोट छाप रहे थे।


दरअसल, पूरा मामला सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूकनपुरा गांव का है, जहां जनलर स्टोर और सीएसपी केंद्र की आड़ में नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर को 10 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दुकानदार मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट को भी जब्त किया है।


पटना के ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि रूकनपुरा में मां कम्युनिकेश में जनरल स्टोर और सीएसपी केंद्र की आड़ में नकली नोटो की छपाई हो रही है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि यहां फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर दुकानदार की पत्नी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है।


एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और फरार हुए दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस ने सीएसपी केंद्र से 10 लाख के जाली नोट, सरकारी योजनाओं के नकली फॉर्म, बॉन्ड पेपर, फर्जी पासपोर्ट, डीएल, पैन कार्ड, मुख्यमंत्री सचिवालय का जाली पत्र, कई विभागों का फर्जी नियुक्ति पत्र समेत अन्य फर्जी दस्तावेजों को बरामद किया है।