ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

DESK: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि घटना शनिवार की दोपह

मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि घटना शनिवार की दोपहर की है। जहां एक फैक्ट्री में भूमिगत टैंक बनाने को लेकर गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। 


गड्ढे की खुदाई में मजदूर लगे हुए थे कि तभी अचानक मिट्टी का बड़ा ढांसा धंस गया और उसके अंदर दबने से पांच मंजदूरों की मौत हो गयी। घटना मुजरात के मेहसाणा जिले के जसालपुर गांव की है जहां इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक पांच मजदूरों की लाश मिट्टी से निकाली गयी है। चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। 


मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने मजदूरों को गड्ढा खोदने में लगाया गया था और कितने अभी इसमें फंसे हैं। 








टैग्स