ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ़, उपचुनाव की तारीख का एलान

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन खाली पड़ी सीटों पर उ

ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ़, उपचुनाव की तारीख का एलान
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा ओडिशा की भी एक सीट पर उपचुनाव होने हैं.


चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में खली पड़ी सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 30 सितंबर की तारीख मुक़र्रर की है और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. बता दें कि बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होंगे. वहीं, ओडिशा की पीपली सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है. इन सीटों पर आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. 


जानकारी हो कि चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ माना जा रहा है. दरअसल, विधानसभा चुनाव में भले ही ममता बनर्जी की पार्टी को जीत मिली हो, लेकिन नंदीग्राम से वे चुनाव हार गई थीं. ममता को टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मिली हार को कोर्ट में चुनौती दी थी. 


साथ ही ममता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली थी. ऐसे में अपनी कुर्सी को बरकरार रखने के लिए ममता के पास चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने के लिए 6 महीने का वक्त था.  ममता के लिए टीएमसी विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर सीट खाली भी कर दी थी. ममता इस सीट से दो बार विधायक भी बन चुकी हैं. 

टैग्स