Hindi News / news / कैमूर में थाने में घुसा 'भूत', एसपी ने मौके पर पहुंच संभाला मामला

कैमूर में थाने में घुसा 'भूत', एसपी ने मौके पर पहुंच संभाला मामला

1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2019, 12:52:29 PM

कैमूर में थाने में घुसा 'भूत', एसपी ने मौके पर पहुंच संभाला मामला

- फ़ोटो

KAIMUR: जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. कैमूर के मोहनियां थाने में 'भूत' को लेकर घंटों हंगामा चला. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कैमूर एसपी को थाना आकर मामला संभालना पड़ा. 


खबर के मुताबिक थाने में दो चचेरे भाई पहुंचे और छोटे भाई ने बड़े भाई पर भूत भेजकर तंग करवाने का आरोप लगाया. पुलिस वाले ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की पर कोई भी समझने को तैयार नहीं था. 


खबर के मुताबिक बड़े भाई की बेटी की कुछ महिने पहले मौत हो गई थी. उसके कुछ समय बाद ही छोटे भाई की बेटी बीमार हो गई. इलाज के बाद भी उसकी गिरती सेहत को देख परिवार के लोग अंधविश्वास में आकर ओझा के पास ले गए. 


ओझा ने बताया कि आपके बड़े भाई की मृतर बेटी की आत्मा आपकी बेटी को परेशान कर रही है. जिसे लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और विवाद बढ़ गया. मामला आउट ऑफ कंट्रोल होता देख एसपी को सूचना दी गई. जिसके बाद थाने पहुंच एसपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर ओझा पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है.