Hindi News / news / कैमूर में तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने लगाया झोलाछाप...

कैमूर में तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने लगाया झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

1st Bihar Published by: Updated May 19, 2022, 8:46:22 AM

कैमूर में तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने लगाया झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

- फ़ोटो

KAIMUR: इस वक़्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बीते देर रात दोनों को अचानक उल्टी और दस्त हो रही थी। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर की मदद से दोनों का इलाज करवाया गया। दोनों बच्चों ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। 


इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजन जामकर हंगामा कर रहे हैं। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। और आक्रोशित लोगो को समझने की कोशिश कर रही है।