झारखंड : नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच भीषण मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी, एयरलिफ्ट किया गया

झारखंड : नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच भीषण मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी, एयरलिफ्ट किया गया

JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी। जिसमें डिप्टी कमांडेंट लेवल के अधिकारी घायल हो गये हैं। उन्हें नक्सलियों की गोली लगी है। जिसके बाद इस डिप्टी कमांडेंट को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। इस घटना की पुष्टि जमशेदपुर एसपी ने की है। इन्होंने डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी के घायल होने की पुष्टि की है। दीपक तिवारी कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी की बायीं बांह में गोली लगी है। उन्हें अब गोईलकेरा से एयरलिफ्ट कर रांची के खेलगांव लाया गया। हालांकि, गोली लगने के बाद भी एंबुलेंस में चढ़ने से दीपक ने विक्ट्री साइन दिखायी और मुस्कुराते हुए एंबुलेंस में चढ़े। हालांकि, उन्हें गोली कितनी गंभीर लगी है इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 


बताया जा रहा है कि,  रांची में झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज  पदाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे।इसी दौरान गोईलकेरा में मुठभेड़ हो गयी खेलगांव थाना प्रभारी, सीआरपीएफ के कमांडेंट खुद खेलगांव में मौजूद थे।