ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"

एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, चुनाव जीतने के बाद दूसरी मुलाकात, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

MUMBAI: महाराष्ट्र के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने देवेंद्र फडणवीस उनके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह इनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले एकनाथ शिंदे और फ

एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, चुनाव जीतने के बाद दूसरी मुलाकात, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने देवेंद्र फडणवीस उनके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह इनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले एकनाथ शिंदे और फडणवीस की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। बता दें कि एकनाथ शिंदे की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। 


तबीयत ठीक होने के बाद वो 4 दिन बाद वापस मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा पहुंचे। शिंदे का हालचाल जानने के लिए फडणवीस बंगले पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। फडणवीस ने शिंदे से पूछा कि अब आपकी तबीयत कैसी है। तब उन्होंने कहा कि अब सेहत बेहतर है।


बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम वैसे तो 23 नवंबर को ही आ गया था। रिजल्ट आए हुए 10 दिन से ज्यादा हो गये लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। कल 4 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। वही अगले दिन 5 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह होगा। BJP विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर की सुबह 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। 


जिसमें मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होगा। वही अगले दिन 5 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा जिसमें मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। महायुति की तीनों पार्टियों के नेताओं ने आज मंगलवार को आजाद मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया।

टैग्स