Hindi News / news / इको पार्क का एंट्री गेट बदलेगा, सुरक्षा कारणों से मैंगल्स रोड में खुलेगा...

इको पार्क का एंट्री गेट बदलेगा, सुरक्षा कारणों से मैंगल्स रोड में खुलेगा नया गेट

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 07, 2019, 4:28:21 PM

इको पार्क का एंट्री गेट बदलेगा, सुरक्षा कारणों से मैंगल्स रोड में खुलेगा नया गेट

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना के इको पार्क का एंट्री गेट जल्द ही बंद होने वाला है। स्टैंड रोड में इको पार्क में प्रवेश के लिए बने गेट नंबर 1 और 2 को सरकार ने बंद करने का फैसला किया है। सुरक्षा कारणों से स्टैंड रोड में इको पार्क का एंट्री गेट नहीं होगा। इको पार्क की बजाय मैंगल्स रोड में इको पार्क में जाने के लिए एंट्री गेट बनाया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार मैं इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने सुरक्षा कारणों के कारण इको पार्क में एंट्री का गेट बदल दिया है।