ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जमुई में पत्थर से कुचलकर 10 साल के बच्चे की हत्या, पड़ोसी ने दिया घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा

जमुई के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय पवन कुमार की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ोसी आरोपी नीरज दास को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्चे का शव बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिहार
जंगल से बरामद हुआ शव
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन घाघा जंगल में एक 10 वर्षीय बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान रजौन गांव निवासी दिनेश दास के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार पवन बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गया था। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने वो चरका पत्थर थाना पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि समय पर मामले की जांच शुरू हो जाती तो शायद पवन की जान बचाई जा सकती थी।


परिजनों ने बताया कि पैसों के लेन–देन को लेकर पड़ोसी नीरज दास से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने पूर्व में ही पुलिस को दी थी। बाद में जब थाना प्रभारी ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पवन की हत्या करने और शव को रजौन घाघा जंगल में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।


घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता