ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य

Bihar Sports Budget 2026: बिहार सरकार ने बजट 2026 में खेलों के लिए विजन पेश किया, पंचायत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक स्टेडियम और स्पोर्ट्स क्लब बनाने की योजना, अगले 10 वर्षों में प्रमुख खेल आयोजन होंगे।

Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Sports Budget 2026: बिहार सरकार ने अपने बजट 2026 में खेल के क्षेत्र में एक व्यापक विजन पेश किया है। बजट में कहा गया है कि बिहार अब केवल प्रतिभा पैदा करने वाला राज्य नहीं रहेगा, बल्कि विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने वाला केंद्र बनेगा। सरकार ने पंचायत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति तैयार की है।


राज्य की सभी 8053 ग्राम पंचायतों और 154 नगर पंचायतों में खेल क्लबों के गठन की मंजूरी दी गई है। युवाओं को अपने गांव में ही खेल के लिए मैदान उपलब्ध कराने के लिए 5341 मैदानों को चुना गया है, जिनमें से 4849 का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रखंड स्तर पर 257 स्टेडियमों का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे छोटे कस्बों से भी बड़े खिलाड़ी उभर सकेंगे।


राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के संचालन का मार्ग साफ हो गया है। पटना के पुनपुन में 100 एकड़ में विशाल खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 574.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 13 जिलों में 477.80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है।


बजट के माध्यम से हॉकी प्रो लीग से लेकर नेशनल गेम्स तक अगले 10 वर्षों के लिए खेल विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया है। इसमें बिहार की मेजबानी का स्पष्ट कैलेंडर तैयार किया गया है। आने वाले वर्षों में प्रमुख आयोजन में 2026 में FIH हॉकी प्रो लीग, 2028 में नेशनल यूथ गेम्स, 2030 में विश्व कप हॉकी और राष्ट्रमंडल (Commonwealth) खेल, 2034 में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता