ब्रेकिंग
बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...

Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...

Patna Cricket News: पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) की COM बैठक में सत्र 2026-27 की घरेलू क्रिकेट लीग, टीम के प्रदर्शन, लीग कमेटी, बजट और चुनाव को लेकर अहम फैसले लिए गए।

Patna District Cricket Association, PDCA, Patna Cricket News, Bihar Cricket Association, Patna Cricket League 2026-27, PDCA Election, Patna District Cricket League, Bihar Cricket News, Cricket League
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक शुक्रवार यानी 25 सितंबर को संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने बताया कि पीडीसीए की सीओएम (COM) की बैठक में सत्र 2026-27 में संघ के घरेलू क्रिकेट लीग और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू क्रिकेट मैचों में पटना टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। 


उन्होंने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 की क्रिकेट लीग के आयोजन, लीग कमेटी के गठन, बजट और पीडीसीए के चुनाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस सत्र में लीग के आयोजन के लिए वित्तीय समस्याओं को दूर करने से लेकर आगामी सत्र में टीम के प्रदर्शन में बेहतर सुधार करने पर गहन मंथन हुआ। 


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र 2025-26 में सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पुरस्कारों का वितरण भव्य समारोह आयोजित कर किया जाएगा। समारोह में लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान पिछले दिनों आयोजित अंपायरों की परीक्षा में उत्तीर्ण अंपायर व स्कोरर को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि आगामी 2026-27 क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए लीग कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। लीग के सुचारू संचालन के लिए कमेटी को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


बैठक में लीग फॉर्म जारी करने और जमा करने की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। लीग का फॉर्म 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे जबकि फॉर्म जमा करने की तिथि 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म वितरण से लेकर अन्य सारे कार्य संघ के कार्यालय (पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स बोरिंग रोड, चेक पोस्ट के विपरीत, पटना) से संचाालित होंगे। आगामी क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए बजट जारी किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 2026-27 की लीग का आयोजन तीन फॉर्मेट में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सत्र के लीग का आयोजन छठ पर्व के बाद किया जायेगा। इस बार प्रयास यही रहेगा कि बीसीए घरेलू क्रिकेट लीग की शुरुआत होने से पहले पटना जिला क्रिकेट संघ का घरेलू क्रिकेट खत्म हो जाए। 


उन्होंने एक बार फिर से पटना जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत खिलाड़ी, अंपायर और स्कोरर समेत क्लब के पदाधिकारियों को आशान्वित किया कि संघ आपकी हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ अपने सारे कार्य पारदर्शिता के साथ करता है और खिलाड़ियों की भलाई का कार्य करता रहेगा। 


उन्होंने कहा कि बैठक में पीडीसीए के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए 16 नवंबर 2026 तक नई पीडीसीए कमेटी का गठन किया जाएगा।