ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में बनाई जगह; राज्य का बढ़ाया गौरव

पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। पटना के कुमार हर्षित ने पुरुष वर्ग का खिताब जीतने के साथ अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में जगह बनाया।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
7 मिनट

Purnea News: पूर्णिया के परोरा स्थित विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (VVRS) में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शानदार समापन हुआ। 





चार दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय खेल आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह बनाए रखा। विद्यालय परिसर स्थित भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।





समापन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह एवं पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त पूर्णिया सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) डॉ. गौरव कुमार एवं जिला युवा पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि भी समारोह में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ (PDTTA) के सचिव एवं बिहार टेबल टेनिस संघ (BTTA) के संयुक्त सचिव इंजीनियर अक्षय सिंह द्वारा की गई।





इस अवसर पर विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (VVGI) के चेयरमैन इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण में इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। खेल के माध्यम से अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की है।





समारोह में पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल, संरक्षक डॉ. राजन आनंद, सचिव इंजीनियर अक्षय सिंह एवं उपाध्यक्ष आलोक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास, मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी एवं सहायक मुख्य निर्णायक प्रदीप कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, विद्यालय के मीडिया एवं कम्युनिकेशन प्रमुख आशीष झा ने आयोजन के समन्वय एवं मीडिया संबंधी गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।





बिहार टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं सचिव राजीव रतन सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।





समारोह का सबसे आकर्षक और गौरवपूर्ण क्षण बिहार के उभरते अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमार हर्षित का विशेष सम्मान रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार और देश का नाम रोशन करने के लिए विशिष्ट अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए कुमार हर्षित ने उसी दिन अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उनकी यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में उनकी यह सफलता वर्षों की मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।





कुमार हर्षित ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने WTT यूथ कंटेंडर, पर्थ में अंडर-19 बालक एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि WTT यूथ कंटेंडर, प्यूर्टो प्रिंसेसा में अंडर-19 मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। इसके अतिरिक्त WTT अंडर-19 एकल स्पर्धाओं में कई बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल है। वर्ष 2020 से लगातार छह वर्षों तक बिहार की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपराजित रहने का गौरव भी उनके नाम है। उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।





प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष एवं महिला वर्ग के खिताबी मुकाबलों में रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पुरुष वर्ग में पटना के कुमार हर्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पटना के ही अंकित कुमार उपविजेता रहे। मुजफ्फरपुर के कविश साहू एवं पटना के कुमार दिव्यदर्श ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महिला वर्ग में पटना की कुमारी अनन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि माही गुप्ता उपविजेता रहीं। नंदनी एवं रियांशी गुप्ता ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।





चार दिनों तक आयोजित इस प्रतियोगिता ने बिहार में टेबल टेनिस के प्रति बढ़ते आकर्षण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और राज्य के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अपनी क्षमता का आकलन करने का अवसर मिला। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल द्वारा इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना पूर्णिया के लिए भी गौरव का विषय रहा।





आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बिहार टेबल टेनिस संघ, पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों, सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में कुमार हर्षित की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में उनके प्रवेश ने पूरे आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया। उनकी सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बिहार की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है और यहां के युवा अपनी मेहनत तथा प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा सकते हैं। निस्संदेह, कुमार हर्षित बिहार का गौरव हैं और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत हैं।



बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में बनाई जगह; राज्य का बढ़ाया गौरव



बिहार राज्य तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, अंडर-19 विश्व रैंकिंग के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में बनाई जगह; राज्य का बढ़ाया गौरव

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता