ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिरा, 22 मजदूरों के मौत

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में बड़ा हादसा हुआ, जहाँ सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। 22 मजदूरों में से 13 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 9 की तलाश जारी है। अधिकांश मृतक असम के तिनसुकिया जिले के निवासी थे।

Road Accident
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चकलागम इलाके में सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे, जिनमें से अब तक 13 के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी 9 मजदूरों की तलाश जारी है और उनके बचने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए 22 मजदूरों में से 19 असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। ये सभी हैलोंग–चकलागम सड़क के मेटेलियांग क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। राहगीरों ने घटना देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।


हादसे वाला क्षेत्र अत्यंत दुर्गम होने के कारण पुलिस और राहत टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 18 घंटे का समय लगा। बाद में पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने अभियान शुरू किया और अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं।


अब तक जिन 19 मजदूरों की पहचान हुई है, उनमें बुद्धेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जोन कुमार, पंकज मानकी, अजय मानकी, विजय कुमार, अभय भूमिज, रोहित मानकी, बीरेंद्र कुमार, अगर ताती, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गौला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनास मुंडा शामिल हैं। पुलिस और राहत दल शेष 9 मजदूरों की खोज में जुटे हुए हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता