ब्रेकिंग
पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?

पटना में ‘रोजाना बाय राधक’ ब्रांड का भव्य शुभारंभ, श्याम रजक और मेयर सीता साहू ने किया उद्घाटन

पटना के राधक स्टूडियो में महिलाओं के लिए नए फैशन ब्रांड ‘रोजाना बाय राधक’ की शुरुआत हुई। पूर्व मंत्री श्याम रजक और महापौर सीता साहू ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। ब्रांड में ट्रेंडी और किफायती एथनिक वियर कलेक्शन मिलेगा।

बिहार न्यूज
पटना में महिलाओं के फैशन को मिलेगा नया अंदाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: फैशन और बदलते लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए राधक स्टूडियो में उसके नए ब्रांड ‘रोजाना बाय राधक (Rojana by Radhak)’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह फुलवारी से जेडीयू विधायक श्याम रजक एवं पटना की मेयर सीता साहू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और संयुक्त रूप से ब्रांड का उद्घाटन किया।


‘रोजाना बाय राधक’ की परिकल्पना उन महिलाओं के लिए की गई है, जो अपने हर दिन को स्टाइलिश, आरामदायक और खूबसूरत अंदाज में जीना चाहती हैं। यह ब्रांड रोजमर्रा के पहनावे को खास बनाने की सोच के साथ पेश किया गया है, जहां फैशन के साथ आराम और किफायत का भी विशेष ध्यान रखा गया है।


ब्रांड के तहत महिलाओं के लिए आकर्षक और ट्रेंडी एथनिक वियर कलेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें महिलाएं अपने दैनिक जीवन, ऑफिस, पारिवारिक आयोजनों और खास मौकों पर आसानी से पहन सकती हैं।


उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने ब्रांड की पहल की सराहना करते हुए इसे फैशन की दुनिया में एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और आमंत्रित मेहमानों ने भी इस नए ब्रांड के प्रति उत्साह व्यक्त किया।


राधक स्टूडियो के संस्थापक आकाश केडिया एवं श्रीमती राधिका के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल फैशन को अधिक सहज, सुलभ और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘रोजाना बाय राधक’ का संदेश है कि हर दिन पहनिए कुछ खास, क्योंकि खूबसूरत दिखने के लिए किसी खास मौके का इंतजार क्यों? अब रोजाना के स्टाइलिश और खूबसूरत परिधानों की खरीदारी के लिए पटना के राधक स्टूडियो में आपका स्वागत है।

पटना में ‘रोजाना बाय राधक’ ब्रांड का भव्य शुभारंभ, श्याम रजक और मेयर सीता साहू ने किया उद्घाटन