ब्रेकिंग
4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने के कारण उनका सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा भी रद्द कर दिया गया।

महाराष्ट्र न्यूज
सूखा प्रभावित किसानों से मिलने का था कार्यक्रम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में एडमिट कराया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार उन्हें खांसी और कमजोरी की शिकायत थी। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कई मेडिकल जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, शरद पवार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने माढा तालुका के तुलसी गांव और पंढरपुर तालुका के दुधाली गांव का दौरा किया था। यहां उन्होंने सूखे से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही किसानों की परेशानियों को सरकार के सामने उठाने का आश्वासन भी दिया था।


तबीयत बिगड़ने के बाद दौरा रद्द

शरद पवार का सोमवार को भी सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद वह सोलापुर से पुणे पहुंचे। खांसी और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सूखा प्रभावित किसानों से मिलने का था कार्यक्रम

दिवाली के बाद शरद पवार का सोलापुर के करमाला तालुका में भी सूखे की स्थिति का जायजा लेने का कार्यक्रम था। शरद पवार गुट के करमाला विधायक नारायण पाटिल ने बताया कि बारामती और भिगवान इलाके में भारी बारिश के कारण भी दौरे की तैयारियां प्रभावित हुई थीं। उन्होंने कहा था कि शरद पवार से मुलाकात के बाद ही वह करमाला जाने की तैयारी कर रहे थे।


फिलहाल रूबी अस्पताल में शरद पवार की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

टैग्स