ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण का मजाक उड़ाते हुए उन्हें तीन जगह से टेढ़ा बताया। साथ ही वृन्दावन को भी टेढ़ा बता दिया। यह भी कहा कि बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं।

मध्यप्रदेश न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथा के दौरान की गई उनकी टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग सवाल उठा रहे हैं और उनकी कथाओं का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर धीरेन्द्र शास्त्री का वीडियो वायरल है, एक्स पर शिल्पी यादव ने यह वीडियो शेयर किया है। नीचे देखिये धीरेन्द्र शास्त्री का वायरल वीडियो...


कथा के दौरान भगवान कृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा

मध्य प्रदेश के करेरा में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना कर दी। भगवान कृष्ण की मुद्रा और उनके बांसुरी बजाने के अंदाज का जिक्र करते हुए कहा कि वे तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। उन्होंने हंसते हुए भगवान कृष्ण की मुद्रा की नकल भी की।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे भगवान राम सीधे खड़े होते हैं और उनका नाम, चाल और धाम भी सीधा है। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन की तुलना करते हुए भी टिप्पणी की। इसके अलावा बांसुरी बजाने और धनुष चलाने को लेकर भी दोनों के संदर्भ में अपनी बात रखी।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। जोर-जोर से हंसते हुए कहते- पांव के ऊपर पांव, कमर लचकाए, खपड़िया ऐसी करे..टेढ़ी खपड़िया करके बंशी बजाए रहे। हमाए वाले खड़े भी होते तो सीधे। हमाए वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा। दिखते भी सीधे।”


बंसी बजाने को बताया खेल…

आगे कहा- “तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते। हमारे वाले का धाम भी सीधा- अयोध्या। तुम्हारे वाले का वृन्दावन। इसके बाद गाना गाते हुए कहा- बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं। पास बैठे बंसी बजाने वाले से कहा कि- बंसी तो हमारे यहां जे भी बजाता है, बजा भाई बजा। 


वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू

धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इस बयान के बाद लोगों की नाराजगी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। लोग धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं में शामिल नहीं होने की अपील कर रहे हैं। 


फिलहाल भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस तेज होने की संभावना है।