ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

अब ट्रेन में मोबाइल नहीं चला सकेंगे लोको पायलट, रेलवे ने लागू किया नया सुरक्षा प्लान; GPS से होगी निगरानी

सर्दियों में कोहरे के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने नया सुरक्षा प्लान लागू किया है। रायबरेली से गुजरने वाली 35 जोड़ी ट्रेनों के लोको पायलट ड्यूटी के दौरान निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Railway News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Railway News: सर्दियों में कोहरे और ठंड के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत रायबरेली स्टेशन होकर गुजरने वाली 35 जोड़ी ट्रेनों के संचालन पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही, ड्यूटी के दौरान लोको पायलट निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उनकी गतिविधियों की निगरानी GPS सिस्टम के जरिए की जाएगी।




रेलवे की इस नई व्यवस्था के तहत लोको पायलटों को GPS सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेन चलाने के दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई लोको पायलट ड्यूटी के समय निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, तो इसकी जानकारी GPS सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल कार्यालय तक पहुंच जाएगी।




कंट्रोल कार्यालय को सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच करेंगे। इसके लिए विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोको पायलट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।





रेलवे का मानना है कि ट्रेन संचालन के दौरान मोबाइल फोन पर बातचीत या अन्य गतिविधियों के कारण लोको पायलट का ध्यान भटक सकता है। ऐसे में इस व्यवस्था का उद्देश्य लापरवाही पर अंकुश लगाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।




ड्यूटी के दौरान लोको पायलटों के निजी मोबाइल इस्तेमाल पर रोक के बावजूद आपात स्थिति में परिवार से संपर्क करने की सुविधा भी दी जाएगी। चीफ क्रू कंट्रोलर गंभीर सिंह ने बताया कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी लोको पायलट के परिवार को कोई जरूरी बात करनी हो तो वे नजदीकी लोको लॉबी के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद अधिकारी संबंधित लोको पायलट से आवश्यक बातचीत कराएंगे। इससे आपात स्थिति में परिवार और लोको पायलट के बीच संपर्क बना रहेगा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा भी प्रभावित नहीं होगी।




सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए रेलवे ने एक और व्यवस्था की है। रायबरेली स्टेशन से होकर संचालित होने वाली 35 जोड़ी ट्रेनों के इंजनों की लाइट ठंड और कोहरे के दौरान बंद नहीं होगी। रेलवे की इन व्यवस्थाओं का मकसद सर्दियों के मौसम में ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाना, लोको पायलटों की सतर्कता बनाए रखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता